संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Updated at : 26 Feb 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, फंदे से लटका मिला शव

संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन

सदातपुर में किराये के मकान में बच्चों व पति के साथ रहती थी महिला बच्चों के स्कूल से आने के बाद गेट नहीं खुलने पर घटना का पता चला प्रतिनिधि, कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर से किराये के मकान में रह रही महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में घर में फंदे से लटका मिला. उसकी पहचान राजीव कुमार की पत्नी गायत्री कुमारी उर्फ सुनीता देवी के रूप में हुई है. महिला के पिता कपिल साह सीतामढ़ी बेलसंड के कंसाहा के रहने वाले हैं. गायत्री की शादी वर्ष 2015 में हुई थी. पति राजीव मूल रूप से औराई थाना क्षेत्र के बेरौना की रहने वाला है. अभी वह पहाड़पुर हाट स्थित मिठाई दुकान में काम करता है. वह बच्चों और पत्नी गायत्री उर्फ सुनीता के साथ सदातपुर स्थित एक मकान में किराये पर रहता था. मंगलवार को राजीव काम पर चला गया और बच्चे स्कूल चले गये. स्कूल से आने पर बच्चों ने दरवाजा खटखटाया, पर नहीं खुला. इसके बाद पड़ोसी को दरवाजा नहीं खुलने की बात बतायी. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे पति ने घर के पीछे की खिड़की से देखा कि उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई है. उसकी सूचना पर ससुराल से साला समोद कुमार आया और पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गेट को तोड़कर छानबीन की. लोगों ने बताया कि दंपती में अक्सर विवाद होता रहता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज कार्रवाई में जुट गयी है. मृतका के परिजन ने देर शाम तक आवेदन थाने में नहीं दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन