मोतीपुर :: अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत, एनएच जाम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 10:35 PM
मोतीपुर थाना क्षेत्र के नारियार गांव के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीया महिला की मौत हो गयी.
मुआवजे की मांग को लेकर फूटा गुस्सा, वाहनों की लगी कतारें प्रतिनिधि, मोतीपुर एनएच-27 पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के नारियार गाँव के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के नारियार नवादा निवासी स्वर्गीय बुधन सहनी की पत्नी मरछिया देवी के रूप में हुई है. घटना की खबर सुनते ही पीड़ित परिवार में चीख पुकार मच गई. घटना की खबर पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोतीपुर थाना पुलिस को दी. साथ ही लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर ए न एच को घटना स्थल पर जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शान्त कराया. शव को पोस्टमार्तम के लिए भेजा. तक़रीबन एक घंटे बाद उक्त मार्ग पर गाड़ियों का परिचालन शुरु हो सका. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पनसलवा बाजार से सामान की खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी. इसी बीच अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. ठोकर मारने के बाद गाडी का चालक गाडी लेकर भागने में कमायाब रहा. थानाध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय मे बताया की महिला के शव को पोस्टमार्तम के लिए भेजा गया है. लिम्हित शिकायत के आलोक में आगे की कार्रवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










