5 व 6 अगस्त की रात मिठनपुरा गुमटी से सड़क आवागमन रहेगा बंद

मेंटेनेंस कार्य को लेकर रात के समय किया जायेगा बंद
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर रेलपथ मरम्मत के साथ ट्रैक मेंटेनेंस कार्य को लेकर समस्तीपुर रेल खंड पर अलग-अलग तिथियों में नारायणपुर अनंत स्थित समपार से रात के समय आवागमन को बंद किया गया है. जिसमें 5 अगस्त की रात के 10 बजे से छह अगस्त को सुबह 6 बजे तक व छह अगस्त की रात दस बजे से 7 अगस्त को सुबह के 6 बजे तक दोनों रात 8-8 घंटे समपार संख्या-98 व 100 मिठनपुरा गुमटी को सड़क आवागमन के लिये बदं किया गया है. सहायक मंडल इंजीनियर दक्षिण की ओर से इस संदर्भ में एसडीओ पूर्वी का पत्र लिखा गया है. जिसमें आवागमन बंद होने की के दौरान शांति व्यवस्था के लिये दंडाधिकारी व पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये जाने की मांग की है. इसके साथ ही 7 अगस्त को रात के 10 बजे से 8 अगस्त सुबह 6 बजे तक व आठ अगस्त को रात के 10 बजे से 9 अगस्त को सुबह के 6 बजे तक नारायणपुर अनंत स्थित समपार संख्या-97 व 99 को सड़क आवागमन के लिये बंद किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




