पत्नी को बेरहमी से पीटा, शरीर पर बना गहरे जख्म के निशान

Updated at : 22 Feb 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को बेरहमी से पीटा, शरीर पर बना गहरे जख्म के निशान

पत्नी को बेरहमी से पीटा, शरीर पर बना गहरे जख्म के निशान

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर

. ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के झिटकहियां मोहल्ले की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने बेरहमी से पिटाई कर दी है. उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के दाग है. महिला ने अपने पति व ससुराल वाले के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी. उसका पति दूसरे पर केस दर्ज कराने का दबाव दे रहा था. उसके इनकार करने पर मारपीट की गयी. गला दबाकर हत्या की कोशिश की गयी तो बच्चों ने जान बचायी. डायल 112 के पहुंचने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. उसका पति काफी लोन ले रखा है. उसको चुका नहीं पाने के कारण उससे गलत काम करवाना चाह रहा है. एक दोस्त को बुलाकर घर ले आया, उसके सामने अश्लील डांस करने लगा. उसके कपड़े फाड़ दिए. आरोपी उसका वीडियो बनाकर रखे हुए है. उसको वायरल करने की धमकी देता रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन