22 तक सूखा रहेगा मौसम, मामूली गिरेगा पारा

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
22 तक सूखा रहेगा मौसम, मामूली गिरेगा पारा

weather will remain dry till 22nd

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम के सूखा रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 22 अक्तूबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, इसके अनुसार इस अवधि में बारिश की संभावना नहीं है. अगले पांच दिनों में उत्तर बिहार में पछुआ तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंडक महसूस हुई. मौसम की यह स्थिति लोगों को बिना किसी रुकावट के अपने दैनिक कार्य करने में मदद करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन