ePaper

मौसम लेगा करवट, दो दिनों के बाद अच्छी बारिश

Updated at : 27 Jun 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
मौसम लेगा करवट, दो दिनों के बाद अच्छी बारिश

शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को दिन भर बादलों की लुकाछिपी जारी रही. लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखा. लोग दिन-भर तीखी धूप व उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे.

विज्ञापन

दीपक- 1 व 2

30 जून व एक जुलाई को बन रहे हैं आसार

अभी दो दिन झेलनी पड़ेगी उमस भरी गर्मी

दिन-भर तीखी धूप से बेचैन रहे शहरवासी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को दिन भर बादलों की लुकाछिपी जारी रही. लेकिन, इसका कोई खास असर नहीं दिखा. लोग दिन-भर तीखी धूप व उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे. दोपहर में धूप इतनी तेज थी कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. हवा में नमी की वजह से उमस बढ़ी थी. इससे लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मुजफ्फरपुर व आसपास के क्षेत्रों को अभी कुछ और दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

अगले दो दिन (28 व 29 जून) में अच्छी बारिश की संभावना मामूली है. हालांकि, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है जो उमस को और बढ़ायेगी. राहत की उम्मीद 30 जून से एक जुलाई के बीच है, जब कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विशेष रूप से 30 जून को पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसका असर मुजफ्फरपुर पर भी दिख सकता है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम 26 दर्ज किया गया.

अगले पांच दिन ऐसा रहेगा तापमान

अगले पांच दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. हवा की गति की बात करें तो, अगले दो दिनों तक हवाएं औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरब की दिशा से चलेगी. इसके बाद, हवा का रुख बदलकर पछुआ (पश्चिम) होने का अनुमान है. कुल मिलाकर, मुजफ्फरपुरवासियों को अच्छी बारिश के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है, तब तक गर्मी व उमस से राहत मिलने की कोई खास उम्मीद नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन