संविधान सुरक्षित रहेगा तभी हम और आप सुरक्षित रहेंगे : सुशील पासी

Updated at : 26 Feb 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
संविधान सुरक्षित रहेगा तभी हम और आप सुरक्षित रहेंगे : सुशील पासी

संविधान सुरक्षित रहेगा तभी हम और आप सुरक्षित रहेंगे : सुशील पासी

विज्ञापन

:: औराई बाजार के एक सभागार में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

औराई. प्रखंड मुख्यालय के औराई बाजार स्थित एक सभागार में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का संविधान सुरक्षा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. सम्मेलन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव व बिहार प्रभारी सुशील कुमार पासी ने कहा कि देश के किसान मजदूर मेहनतकश जनता ने देश को मजबूत व सबल बनाने के लिये अपना खून पसीना लगाया है. देश का संविधान सुरक्षित रहेगा तभी देश के गरीब के साथ आप और हम सुरक्षित रहेंगे. संविधान की ताकत की बदौलत दबे कुचले व गरीब लोग देश में चुनाव लड़ पा रहे हैं. जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. उन्होंने चाचा नेहरू के दिये नारे आराम हराम है का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी की बाद कांग्रेस पार्टी ने देश के गरीब मजदूर किसानों के सहयोग से देश में विद्यालय, कॉलेज, फैक्ट्री, अस्पताल व अन्य संसाधन जुटाया था. भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि देश की जनता को ठगने के लिये भाजपा गलत गलत योजना ला रही है. उपस्थित लोगों से विनती कर कहा कि आप लोग देश को बचा लें, संगठन की मजबूती को लेकर कहा कि हमें 26 पंचायतों में बूथ स्तर पर कांग्रेस का सिपाही चाहिये. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि आने वाला भविष्य कांग्रेस पार्टी का है. पूर्व सांसद अजय निषाद ने कहा कि मजबूत संगठन बनाकर पार्टी अगला चुनाव जीतेगी. वक्ताओं में मुख्य रूप से नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष जूही प्रीतम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंदा देवी, आनंद कुमार मोहित, चंदन पासवान, राजू राम, महताब सिद्दीकी आलोक शर्मा समेत दर्जनों लोगों ने सम्बोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन