जीरोमाइल में अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, बेटी घायल

Updated at : 05 Mar 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
जीरोमाइल में अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, बेटी घायल

मृतक मनोहर भगत अहियापुर थाने के भीखनपुर गांव के रहने वाले थे.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर, संवाददाता अहियापुर थाने के जीरोमाइल मेडिकल रोड स्थित पुराने जीरोमाइल के पास बुधवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने इ-रिक्शा सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी. इस हादसे में पिता मनोहर भगत (45) की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मनोहर भगत ने दम तोड़ दिया. उनकी बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. मृतक मनोहर भगत अहियापुर थाने के भीखनपुर गांव के रहने वाले थे. उनकी पत्नी प्रतिमा देवी ने पुलिस को बताया कि वे मूल रूप से दरभंगा के रहने वाले हैं और भीखनपुर पेट्रोल पंप के पास घर बनाकर सत्तू की दुकान चलाते थे. घटना के वक्त मनोहर अपनी बेटी सोनी को जीरोमाइल बस स्टॉप पर छोड़ने जा रहे थे. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन