ePaper

सदर अस्पताल में निबंधन कराने के लिए हंगामा

Updated at : 24 Jul 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में निबंधन कराने के लिए हंगामा

Uproar for registration in Sadar Hospital

विज्ञापन

दो काउंटर से ही हो रहा निबंधन, मरीजों की बढ़ रही भीड़ उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में गुरुवार को निबंधन कराने को लेकर मरीजों और उनके परिजनों के बीच जमकर हंगामा हुआ. सुबह से कतार में लगे लोगों का कहना था कि घंटों इंतजार के बाद भी उनका नंबर नहीं आया. कई मरीज निबंधन नहीं होने पर वापस लौट गये. मरीजों का कहना था कि सुबह 10 बजे लाइन में लगने के बावजूद उन्हें दोपहर एक बजे तक भी पर्ची नहीं मिल सकी. सिर्फ दो काउंटर चालू रहने के कारण भीड़ लगातार बढ़ती रही. कई बार पंक्ति तोड़ने को लेकर भी तीखी बहस और धक्का-मुक्की की नौबत आ गयी. इसकी सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्ची काउंटर की स्थिति देखी और कर्मियों से बातचीत की. अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि हेडमास्टर की बहाली से संबंधित मेडिकल जांच के लिये जिले भर से सैकड़ों अभ्यर्थी आ रहे हैं, जिस कारण भीड़ बढ़ गयी है. फोटो – दीपक – 20

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन