विवि तय अवधि में जमा नहीं कर सका एसएसआर
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :20 Nov 2024 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

विवि तय अवधि में जमा नहीं कर सका एसएसआर
विज्ञापन
-आइआइक्यूए के डेढ़ महीने के भीतर जमा करना होता है-विश्वविद्यालय ने झोंकी पूरी ताकत, फिर भी तैयारी है अधूरी
मुजफ्फरपुर.
बीआरएबीयू की ओर से पांच-छह महीनों से नैक मूल्यांकन को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. ताबड़तोड़ बैठकें हुईं, कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति से लेकर कई स्तर पर बदलाव हुए. इसके बाद भी तय अवधि में विवि सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) जमा नहीं कर सका. आइआइक्यूए जमा करने के डेढ़ महीने के भीतर एसएसआर जमा करना होता है. विवि ने इसको लेकर पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन इसके बाद भी तय अवधि में कार्य पूरा नहीं हो सका है. विवि के पहले चरण की वैलिडिटी करीब चार वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुकी है. दूसरे चरण के लिए मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है. कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने योगदान के साथ ही नैक को पहली प्राथमिकता में शामिल किया था. उनके निर्देश पर पीजी विभागों में रिक्त सीटों पर शिक्षकों का स्थानांतरण, भवनों की मरम्मत, विभिन्न विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक एमओयू समेत अन्य कई कार्य हुए हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




