नाइट ब्लड सर्वे की सफलता के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी : सिविल सर्जन

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
नाइट ब्लड सर्वे की सफलता के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी : सिविल सर्जन

नाइट ब्लड सर्वे की सफलता के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी : सिविल सर्जन

विज्ञापन

सिविल सर्जन की अध्यक्षता में कार्यशाला, हेल्प डेस्क के जरिए लाभार्थियों तक पहुंचेगी सरकारी योजनाएं वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के सभागार में सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. इस अवसर पर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए रोगी हितधारक मंच (Patient Support Platform) द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी जिला वीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने दी. उन्होंने नाइट ब्लड सर्वे की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने की अपील की. कार्यशाला में सिफार संस्था के केंद्रीय प्रतिनिधि आनंद मोटिश और राज्य कार्यक्रम समन्वयक श्यामजी मिश्रा ने रोगी हितधारक मंच के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने बताया कि जिले में बनाए जा रहे हेल्प डेस्क की कार्ययोजना ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी, जिससे समुदाय को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा. सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नाइट ब्लड सर्वे में रोगी हितधारक मंच की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस सर्वे से फाइलेरिया संक्रमण की वास्तविक दर का पता चलता है, जिससे एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने में मदद मिलती है. उन्होंने मंच के सदस्यों से अपने क्षेत्र में हाथीपांव (फाइलेरिया प्रभावित) मरीजों को स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ने में सहयोग की अपील की. डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है. यह मंच स्वास्थ्य, शिक्षा, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों को उनका लाभ दिलाने में सेतु का कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि रोगी हितधारक मंच के सदस्य पहले स्वयं इन योजनाओं की प्रक्रिया को समझेंगे, ताकि दूसरों को सही जानकारी देकर उन्हें लाभ दिला सकें. मौके पर डीएस डॉ. बी.एस. झा, डीएमओ डॉ. सुधीर कुमार, राजीव कुमार, रौशन कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन