एमसीएच में पर्ची कटाने को लेकर दो महिलाओं में झड़प

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
एमसीएच में पर्ची कटाने को लेकर दो महिलाओं में झड़प

एमसीएच में पर्ची कटाने को लेकर दो महिलाओं में झड़प

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एमसीएच में सोमवार को पर्ची कटाने को लेकर महिलाओं के बीच झड़प हो गयी. अत्यधिक भीड़ के कारण पर्ची कटाने को लेकर दो महिलाएं आपस में उलझ गईं. मरीज की परिजन कंचन देवी और आंचल देवी के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक की नौबत आ गई. हालांकि, मौके पर महिला सुरक्षा गार्ड के पहुंचने पर मामला शांत हुआ और दोनों को लाइन में लगकर पर्ची कटाने को कहा गया. घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने सभी मरीजों को इलाज होने का आश्वासन दिया और लाइन से पर्ची कटाने की बात कही. चार महीने पहले जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान एमसीएच में एक अतिरिक्त पर्ची काउंटर और एक दवा काउंटर खोलने का निर्देश दिया गया था. लेकिन अभी तक इस निर्देश का पालन नहीं किया गया है, जिसके कारण आए दिन हंगामा होता रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन