पोस्टमार्टम हाउस में शव देने के लिए मांगे दो हजार रुपये, जांच के आदेश

Two thousand rupees were demanded for handing over t
मंजू देवी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा, अस्पताल प्रशासन ने शुरू की जांच फोटो दीपक, संवाददाता उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में उसके शव को 2 हजार रुपये की मांग पर रोक लिया गया. परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन के हस्तक्षेप से शव को मुक्त कराया जा सका. मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र मादापुर चौबे की मंजू देवी के रूप में हुई है.मृतका के बेटे कुंदन ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाज में लापरवाही के कारण उसकी मां की मौत हुई. मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, जहां कर्मियों ने 2 हजार रुपये की मांग की. पैसे न देने पर शव को परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया गया. मामले की सूचना पर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और हस्तक्षेप कर शव को परिजनों को सौंपा. इस घटना से परिजनों में गहरा आक्रोश है. अस्पताल प्रशासन ने कहा—दोषियों पर होगी कार्रवाई
अस्पतल उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि अगर किसी कर्मी ने पैसे की मांग की है, तो यह गंभीर मामला है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










