बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत

Published at :05 Oct 2024 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत

बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन

एक घटना डीहजीवर व दूसरी औराई पंचायत में हुई प्रतिनिधि, औराई प्रखंड की दो पंचायतों में बाढ़ के पानी में डूबने से शनिवार को दो लोगों की मौत हो गयी़ घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ पहली घटना डीहजीवर पंचायत के गनी आनंदपुर गांव में हुई, जिसमें रामभरोष मंडल (40) पिता रामा मंडल की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी. मुखिया नूरजहां खातून ने बताया कि वह अपने बहनोई के मुर्गी फार्म में मजदूरी करता था़ शनिवार की सुबह शौच के लिए फार्म के पीछे गया था़ इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गयी़ घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल का रहने वाला था. मुखिया ने व्यक्तिगत कोष से पीड़ित परिवार की मदद की और प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया. वहीं दूसरी ओर औराई पंचायत के परयागचक निवासी ठागा राय (55) पिता भैरो राय की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी. उसका शव परयागचक व औराई गांव के बीच लचका स्थित पानी से मिला़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मौत को संदेहास्पद बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन