टावर से बैट्री चोरी करते दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ा
Author Prashant kumar
Updated:
विज्ञापन

टावर से बैट्री चोरी करते दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ा
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा में रविवार की अहले सुबह मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने की कोशिश कर रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. चोर बैट्री खोल ही रहे थे कि कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी. शोर मचते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों चोर की जमकर पिटाई कर दी. लोगों ने इसकी सूचना सदर थाने की पुलिस को दी. इसी बीच मौके का फायदा उठा कर एक चोर भागने में सफल रहा. वहीं एक चोर को सदर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि चोरी की बैट्री के साथ चोर को पकड़ा गया है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










