देसी कट्टा, पिस्टल व पांच गोली के साथ पूर्व मुखिया के पुत्र समेत दो गिरफ्तार

Published at :04 Feb 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
देसी कट्टा, पिस्टल व पांच गोली के साथ पूर्व मुखिया के पुत्र समेत दो गिरफ्तार

देसी कट्टा, पिस्टल व पांच गोली के साथ पूर्व मुखिया के पुत्र समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मीनापुर सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के रघई गांव के वार्ड-11 और 12 के बाॅर्डर पर हथियार व गोली के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक में पूर्व मुखिया का पुत्र भी शामिल है. थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों युवक सरस्वती पूजा के विसर्जन से लौट रहे थे. रघई पंचायत के पूर्व मुखिया चंदेश्वर साह के पुत्र भोला साह व मो समीर को रघई नदी किनारे एक पिस्टल, एक देसी कट्टा व पांच गोली के साथ मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि रघई पंचायत में नदी किनारे कुछ बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर रघई पंचायत के पूर्व मुखिया चंदेश्वर साह के पुत्र भोला साह व उसके साथी समीर को गिरफ्तार किया गया. दोनों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा व पांच कारतूस बरामद किया गया. मो समीर का आपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुट गयी है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन