पोल से टकराई बाइक, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
पोल से टकराई बाइक, एक की मौत

एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एलएस कॉलेज गेट के पास रविवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकरायी. इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. मृतक मझौलिया का 19 साल का मोनू कुमार है. घायल शाहनवाज है. स्थानीय दुकानदार ने बताया कि दोनों युवक तेज रफ्तार बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान ऑटो वाले ने चकमा दे दिया जिससे उनकी बाइक बिजली पोल से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar Sharma

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन