जंक्शन पर दो शातिर चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
जंक्शन पर दो शातिर चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

जंक्शन पर दो शातिर चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

विज्ञापन

फोटो – 62

मुजफ्फरपुर.

आरपीएफ व जीआरपी के संयुक्त अभियान में जंक्शन पर ट्रेन से मोबाइल चुराने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से चार टचस्क्रीन मोबाइल मिले हैं. इनकी अनुमानित कीमत 65,000 रुपये है. आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि टीम ने प्लेटफॉर्म एक पर निगरानी के दौरान वैशाली एक्सप्रेस से उतरकर भाग रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा. दोनाें ने अपना नाम राकेश कुमार उर्फ मुकेश, करजा चौक (19) व राहुल कुमार (28) गोशाला, कन्हौली बताया. आरपीएफ के अनुसार दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद सभी मोबाइल यात्रियों से चुराये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन