कपड़े की गठरी की चोरी में पूर्वी चंपारण से दो उठाये गये

Updated at : 30 Jun 2024 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
कपड़े की गठरी की चोरी में पूर्वी चंपारण से दो उठाये गये

कपड़े की गठरी की चोरी में पूर्वी चंपारण से दो उठाये गये

विज्ञापन

-ट्रांसपोर्ट गोदाम से 6.30 लाख के कपड़ों की गठरी हो गयी थी चोरी -पुलिस ने पिकअप जब्त की मुजफ्फरपुर. नगर थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रांसपोर्ट के गोदाम का ताला काटकर 6.30 लाख की कपड़ा चोरी के मामले में पूर्वी चंपारण में छापेमारी करके दो को पुलिस ने उठा लिया. अरेराज व गोविंदगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी करके दोनों शातिर को पकड़ा है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक पिकअप को भी जब्त किया गया. बताया जाता है कि पकड़े गये शातिर की निशानदेही पर चोरी किये गये कपड़ों की गठरी भी बरामद की गयी है. दोनों को पुलिस शुक्रवार को मुजफ्फरपुर लायी. देर रात तक शहर में इस चोरी की घटना में शामिल शातिरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी. हिरासत में लिए गये पिकअप के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि चोरों ने ट्रांसपोर्ट गोदाम का ताला काटकर अपना ताला लगा दिया था. उसके बाद 24 जून की रात पुलिस की गश्ती गाड़ी निकलने के बाद स्टेशन से ठेला पर 20 गांठ कपड़ा लोड कर बैरिया पहुंचा. वहां से पिकअप का भाड़ा कर अरेराज थाना क्षेत्र के हरदिया चौक के पास पिकअप से माल उतारकर दो ठेला पर लोड किया था. ड्राइवर की निशानदेही पर अरेराज पुलिस के सहयोग से दोनों ठेला चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर गोविंदगंज थाना के एक घर में रखने की बात स्वीकार की. पुलिस ने ठेला चालक की निशानदेही पर कपड़ाें की गठरी उतारने वाली महिला का मोबाइल जब्त कर पूछताछ की है. अब पुलिस शहर में चोरी करने वाले गिरोह के शातिरों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी कर रही है. नगर पुलिस रविवार को पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन