ePaper

जाम में गाड़ी आगे बढ़ाने के विवाद में ट्रक चालक को पीटा

Updated at : 02 Jun 2024 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
जाम में गाड़ी आगे बढ़ाने के विवाद में ट्रक चालक को पीटा

मोतीपुरथाना क्षेत्र के महवल रेलवे गुमटी के समीप जाम के दौरान गाड़ी आगे बढ़ाने के विवाद में एक गुट विशेष के लोगों ने एक ट्रक चालक की पिटाई कर दी़ स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी चालक का इलाज सीएचसी में कराया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के महवल रेलवे गुमटी के समीप जाम के दौरान गाड़ी आगे बढ़ाने के विवाद में एक गुट विशेष के लोगों ने एक ट्रक चालक की पिटाई कर दी़ स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी चालक का इलाज सीएचसी में कराया गया है. जख्मी ट्रक चालक की पहचान जमुई निवासी उत्तम यादव के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रोहित फिलहाल महवल स्थित रैक प्वाइंट पर ट्रक चालक के रूप में काम करता है. उसने बताया कि रेलवे गुमटी बंद होने से सड़क पर जाम लगा हुआ था. इस दौरान गाड़ी आगे बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया. चालक ने बताया कि तभी स्थानीय कुछ बदमाशों ने उसपर हथौड़ा से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया. बताया जाता है कि घटना के बाद दो गुटों में तनाव की स्थिति बनी हुई है. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले अबतक लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन