सप्तक्रांति ट्रेन में किन्नर का उत्पात, गिरफ्तार
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

सप्तक्रांति ट्रेन में किन्नर का उत्पात, गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558) के यात्री जमशेद व करण कुमार को सुगौली से मुजफ्फरपुर के बीच किन्नर ने परेशान किया. यात्रियों ने बताया कि किन्नर पैसों के लिए उनके साथ बदसलूकी कर रहा था. शिकायत के बाद, ट्रेन के चकिया स्टेशन पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) चकिया की टीम ने लवली राय को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किन्नर बानु छपरा, मोतिहारी का रहनेवाला है. उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए रेल न्यायालय बेतिया में प्रस्तुत किया जायेगा. कार्रवाई का नेतृत्व आरपीएफ चकिया के राजेश झा कर रहे थे. शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर तक के रूट में किन्नरों द्वारा यात्रियों से पैसे मांगने व नहीं देने पर मारपीट की घटनाएं आम हो गयी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










