कर लें तैयारी, आज छह घंटे हाजीपुर नहीं जायेगी ट्रेन

कर लें तैयारी, आज छह घंटे हाजीपुर नहीं जायेगी ट्रेन
-दोपहर से शाम तक जंक्शन से नहीं चलेंगी ट्रेनें मुजफ्फरपुर. कुढ़नी व तुर्की स्टेशन के बीच रविवार की दोपहर 12.50 से शाम 6.50 तक अप लाइन पर बने ब्रिज पर गार्डर चढ़ाया जाएगा. इस दौरान हाजीपुर की ओर से आने वाली ट्रेनें रुकी रहेंगी. जयनगर से दानापुर जाने वाली 13225 इंटरसिटी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस, दरभंगा से पाटलिपुत्र जाने वाली 05265 पैसेंजर ट्रेन व जयनगर से एलटीटी जाने वाली पवन एक्सप्रेस आदि विलंब हो सकती हैं. तुर्की स्थित सकरी-सरैया के पास चाैर में बने रेल पुल का गार्डर काफी पुराना हो चुका है. निरीक्षण के बाद रेलवे के वरीय अधिकारियों ने इसे बदल देने काे कहा था. अब गार्डर का निर्माण हो चुका है. ऐसे में छह घंटे का ब्लॉक लिया जायेगा. इस अवधि में गार्डर काे पुल पर रखना है. कार्य संपन्न होने के बाद ट्रेनें सामान्य हाेकर चलायी जायेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










