ePaper

ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता जख्मी

Updated at : 23 May 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता जख्मी

मोतीपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के समीप बुधवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया़ घटना में पुत्र की मौत हो गयी़

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के समीप बुधवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया़ घटना में पुत्र की मौत हो गयी़ वहीं पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के साढ़ा जहांगीरपुर निवासी पूरब कुमार (आठ) के रूप में हुई है. वह अजीत पासवान का पुत्र था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार में चीख-पुकार मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार मेहसी की ओर से आ रहा था. तभी कट प्वाइंट पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया. इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला. जख्मी अजीत पासवान ने बताया कि वह अपने बच्चे पूरब कुमार के साथ ससुराल मेहसी से अपनी बाइक से घर लौट रहा था. जैसे ही वह पुरानी बाजार गांव के समीप पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आये ट्रैक्टर ने रौंद दिया. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेजा गया है. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है. पीड़ित परिवार की ओर से फर्द बयान आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन