Muzaffarpur News: बोचहां में निकला तिरंगा जुलूस, बीडीओ ने किया जागरूक'हर घर तिरंगा' अभियान

Updated:
विज्ञापन

बोचहां में निकला तिरंगा जुलूस

मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड में 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के तहत देशभक्ति से ओत-प्रोत एक विशाल तिरंगा जुलूस निकाला गया. इस वर्ष 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष की थीम को जोड़ते हुए, यह अभियान नागरिकों में राष्ट्रप्रेम जगाने पर केंद्रित है.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga Campaign: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड मुख्यालय परिसर से बुधवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत प्रखंड स्तरीय तिरंगा जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जूही कुमारी ने किया. इसमें प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि सहित दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ जुलूस निकाला और आम लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व एवं अभियान के उद्देश्य के प्रति जागरूक किया. बीडीओ जूही कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से अपने घरों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

Muzaffarpur News: 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष की थीम पर आयोजन

बीडीओ ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष अभियान को ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष की थीम से भी जोड़ा गया है. अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को बढ़ावा देना है.

स्कूलों में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

अभियान के तहत विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं. इनमें तिरंगा रैली, ‘सेल्फी विद तिरंगा’, तिरंगा थीम पर प्रकाश सज्जा, तिरंगा रंगोली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन सहित चित्रकला, निबंध लेखन, क्विज एवं सेमिनार जैसे कार्यक्रम शामिल हैं.तिरंगा जुलूस में अंचलाधिकारी श्रीमती नूपुर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी स्वराज चौहान, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष राम एकबाल सिंह, रंजीत कुमार, शशांक शेखर, अर्जुन कुमार, राज कुमार, हरेराम कुमार, निरंजन कुमार, मोहम्मद खलील अहमद, मोहम्मद लाल बाबू अहमद, अनील कुमार यादव, अमोद मिश्रा, अनील महतो, मंगल साह, जैमुन निशा, जगदीश साह, सचिन कुणाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:


विज्ञापन
चंद्रभूषण कुमार

लेखक के बारे में

By चंद्रभूषण कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में 27 वर्षों का अनुभव. अपने क्षेत्र से जुड़ी सभी खबरों पर मजबूत पकड़ है व वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन