भाकपा का जोरदार प्रदर्शन: खाद की कालाबाजारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा
भाकपा का पदयात्रा | Prabhat Khabar Network
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने मुजफ्फरपुर में खाद की कालाबाजारी और महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. पदयात्रा के दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों पर गरीबों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया.
Fertilizer Black Marketing: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पदयात्रा अभियान के सातवें दिन बनघारा बाजार से पदयात्रा निकाली गई. यह पदयात्रा घोसौत तथा हरसेर पंचायत के विभिन्न गांवों से गुजरते हुए बलुआ बाजार पहुंचकर समाप्त हुई. पदयात्रा के दौरान विभिन्न हाट-बाजारों में नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया गया.
Muzaffarpur News: पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य परिषद सदस्य जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एनडीए की केंद्र तथा राज्य सरकार गरीबों के रोजी-रोजगार पर डाका डाल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में जहां बड़े पूंजीपतियों की संपत्ति में बेशुमार वृद्धि हो रही है, वहीं गरीब, मजदूर और किसानों की हालत दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है.
खाद की कालाबाजारी पर बोला हमला
पूर्व मुखिया भिखारी प्रसाद यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की सरकार गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाकर शासन करना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार में खाद की सरेआम कालाबाजारी हो रही है और सरकारी तंत्र पूरी तरह खामोश बैठा है.
1 सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान
पार्टी के अंचल सचिव शिवजी प्रसाद ने केंद्र सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 1 सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया. पदयात्रा में राम एकबाली राय, दरोगा प्रसाद, रामचन्द्र झा, लालबाबू गुप्ता, नगीना प्रसाद, शत्रुघ्न साह, त्रिभुवन राम, राम नन्दन प्रसाद, मुनेन्द्र कुमार, रामसेवक राम, विश्वनाथ कौशिक समेत कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार गुप्ता
पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










