मुजफ्फरपुर के बाया नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबने लगे, बचाने के लिए तीसरे बच्चे ने लगाई छलांग, तीनों की मौत

Updated at : 04 Aug 2024 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
muzaffarpur news

साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के मकड़ीटोला में नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबने लगे, तभी नदी किनारे खड़ा तीसरा बच्चा उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया. तीनों की मौत हो गई। तीनों बच्चों के पिता मजदूर हैं. परिवार के लोग गमगीन हैं.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र के मकड़ीटोला में रविवार को बाया नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी. इसके बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय गोताखोरों ने अमरुद्दीन के पुत्र रमजान (10), गुड्डू आलम के पुत्र शोयेब आलम उर्फ राजाबाबू (12) एवं अमजद अली के पुत्र अरमान अली (17) का शव नदी से निकाला. इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

नहाने के दौरान हुआ हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि इमलिया घाट पर गुड्डू आलम और शोयेब आलम नहा रहा था. इसी दौरान दोनों गहरे पानी में जाने से डूबने लगा. यह देख नदी किनारे खड़ा अरमान अली दोनों को बचाने के लिए नदी में कूद गया और बचाने का प्रयास करने लगा़ इस दौरान दोनों बच्चों को बचाने में वह भी डूब गया. ग्रामीण आनन-फानन में तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी ले गये, जहां चिकित्सक ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. तीनों की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. लोग ढांढ़स बंधाने में लगे थे. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने पोस्टमार्टम के लिए तीनों शवों को एसकेएमसीएच भेज दिया.

Also Read: बिहार में सड़कों का होगा बेहतर रखरखाव, लापरवाही पर नपेंगे अफसर, डिप्टी सीएम ने दी चेतावनी

अरमान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था

अरमान अली एक बहन व तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. शोयेब आलम एक बहन व तीन भाइयों में दूसरा नंबर पर था. रमजान दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था. तीनों के पिता मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं. तीनों की मौत पर नगर परिषद की सभापति के पति जेपी गुप्ता, उप सभापति मो अलाउद्दीन, सशक्त स्थायी समिति सदस्य अनिल कश्यप, प्रभु राउत, वार्ड पार्षद बुंदेल पासवान, अधिवक्ता विनोद कुमार ने शोक जताया.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन