पशुपालक को सिर में चाकू मार खस्सी ले भागे चोर

पारू थाना क्षेत्र के आंनदपुर खरौनी गांव में शुक्रवार की देर रात खस्सी चोरों ने पशुपालक 65 वर्षीया एक महिला के सिर पर चाकू मारकर जख्मी कर उसकी बकरी चोरी कर चारपहिया वाहन से फरार हो गया.
प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के आंनदपुर खरौनी गांव में शुक्रवार की देर रात खस्सी चोरों ने पशुपालक 65 वर्षीया एक महिला के सिर पर चाकू मारकर जख्मी कर उसकी बकरी चोरी कर चारपहिया वाहन से फरार हो गया. घायल का इलाज पारू सीएचसी में चल रहा है. मुखिया के पुत्र प्रबोध कुमार प्रजापति ने बताया कि गांव निवासी रामनरेश ठाकुर के घर चारपहिया वाहन से चोर खस्सी चोरी करने आये थे. वहां उनकी पत्नी रामरती देवी ने विरोध किया तो चाकू से उसके सिर पर वारकर जख्मी कर दिया और बकरी लेकर भाग चला .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




