रैक प्वाइंट से होने वाली समस्या का समाधान नहीं

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 10:10 PM

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैक प्वाइंट से गिट्टी के ढुलाई से होने वाली परेशानी का समाधान बुधवार तक नहीं हो पाया. स्थानीय लोगों ने बताया नाबालिग लड़कों द्वारा अनियंत्रित और तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने के कारण काफी मात्रा में धूल उड़ती है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कांटीरेलवे स्टेशन के पास स्थित रैक प्वाइंट से गिट्टी के ढुलाई से होने वाली परेशानी का समाधान बुधवार तक नहीं हो पाया. स्थानीय लोगों ने बताया नाबालिग लड़कों द्वारा अनियंत्रित और तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने के कारण काफी मात्रा में धूल उड़ती है.साथ ही ट्रैक्टर पर ओवरलोड गिट्टी होने से व्यस्तम सड़क पर चारों तरफ गिट्टी गिरी हुई रहती है.जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है.कोचिंग जाने वाले स्थानीय और उधर से गुजरने वाले बच्चे गिरकर घायल होते रहते हैं.स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गिट्टी उतारने और ढोने वाले लेबर सप्लायर और ट्रैक्टर चलवाने वाले ठेकेदार के लाइसेंस की जांच करने की मांग की है.ताकि रैक प्वाइंट पर काम करने वाले मजदूरों की दुर्घटना के समय सहायता मिल सके.इसके साथ ही गिट्टी ढुलाई करने वाली ट्रैक्टर की कागजात और चालक के लाइसेंस की भी जांच करने की मांग की है. रैक प्वाइंट के पास हुई मारपीट की अपर थानाध्यक्ष ने की जांच अपर थानाध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह ने बुधवार को पिछले दिनों रैक प्वाइंट पर हुई मारपीट की जांच करने पहुंचे. विदित हो कि प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों ने गिट्टी लदे ट्रैक्टर को सड़क पर रोक दिया था. उसके बाद मारपीट की घटना हुई, जिसमें जमकर लात-घूसे चले थे. बाद में लोगों ने बताया था कि सड़क पर गिट्टी ढुलाई से पहले सड़क पर पानी का छिड़काव करने की मांग की थी. लेकिन नहीं किया जा रहा था़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन