आज सशक्त स्थायी समिति की बैठक में हंगामे की आशंका, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

Updated:
विज्ञापन
आज सशक्त स्थायी समिति की बैठक में हंगामे की आशंका, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

आज सशक्त स्थायी समिति की बैठक में हंगामे की आशंका, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

विज्ञापन

::: शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे से होगी बैठक,

सातवें वेतनमान और पेंशन जैसे मुद्दों पर कर्मचारियों में नाराजगी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की शनिवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में हंगामे की आशंका जतायी जा रही है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक के लिए मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए गायघाट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विवेक कुमार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है. निगम प्रशासन के अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है. दरअसल, बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय होना है. वहीं, दूसरी ओर नगर निगम के कर्मचारी सातवें वेतनमान के भुगतान और मृत कर्मचारियों की विधवाओं को पारिवारिक पेंशन की रुकी हुई राशि जारी करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन के मूड में हैं. आशंका है कि कर्मचारी बैठक के दौरान हंगामा और प्रदर्शन कर सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने जिला प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था, जिसके बाद मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन