बंद घर का ताला काटकर कार समेत लाखों की चोरी

देवरिया थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव में एक बंद घर का ताला काट कर चोर सोमवार की रात एक कार सहित घर में रखे लाखों रुपये के सामान ले भागे़ घटना की सूचना मकान मालिक के रिश्तेदारों ने पुलिस को दी़
कुर्बानी पर्व के बाद परिवार के साथ दिल्ली चले गये हैं गृहस्वामी प्रतिनिधि, देवरियाकोठीदेवरिया थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव में एक बंद घर का ताला काट कर चोर सोमवार की रात एक कार सहित घर में रखे लाखों रुपये के सामान ले भागे़ घटना की सूचना मकान मालिक के रिश्तेदारों ने पुलिस को दी़ बताया गया कि गांव के मो. जलील खान परिवार के साथ दिल्ली में रहते है़ं जलील ने फोन पर बताया कि हम परिवार के साथ कुर्बानी पर्व के बाद दिल्ली चले आये है़ं घर की चहारदीवारी में खड़ी कार और घर के कमरों का ताला काटकर एलइडी, बैट्री, इन्वर्टर, स्टेपलाईजर, सोलर लाइट और तीन बोरा सरसों की चोरी कर ली गयी़ वहीं घर की रखवाली करने वाली सलमा बेगम ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब मैं घर की सफाई करने गयी तो चहारदीवारी और घर के कमरों का ताला टूटा था़ इसकी सूचना दिल्ली में रह रहे मकान मालिक को दी़ थानाध्यक्ष राम विनय कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है़ आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




