महाकुंभ गये थे पुण्य कमाने, सूने घर में हो गयी चोरी

Published at :30 Jan 2025 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
महाकुंभ गये थे पुण्य कमाने, सूने घर में हो गयी चोरी

महाकुंभ गये थे पुण्य कमाने, सूने घर में हो गयी चोरी

विज्ञापन

-चोरों ने साढ़े सात लाख रुपये का सामान समेटा

-प्रयागराज में हैं रेलवे कर्मी, बंद घर में वारदात

-ब्रह्मपुरा थाने के डेरा गांव की घटना, पुलिस

मुजफ्फरपुर.

कुंभ स्नान करने गये रेलवे कर्मी रंजन महतो के बंद घर से ढाई लाख कैश समेत साढ़े सात लाख रुपये का सामान चोरों ने समेट लिया. वारदात ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के डेरा गांव रोड नंबर चार की है. पुलिस आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज को देखकर आरोपियों की पहचान कर रही है.

रंजन रेलवे के पार्सल कार्यालय में कार्यरत हैं. 27 जनवरी को वे परिवार समेत महाकुंभ में गये हुए हैं. ब्रह्मपुरा के डेरा गांव स्थित मकान में ताला बंद था. रिश्तेदार विमला देवी बुधवार सुबह जब टहलने गयीं तो, ताला टूटा देखा.मकान में गयीं ताे कमरों के ताले टूटे थे. उन्होंने स्थानीय लोगों को इस बारे में बताया. पुलिस भी पहुंची और छानबीन की. विमला ने बताया कि घर उनके भाई के साले का है. कल रात घर में चोरी हुई है. पूर्व वार्ड पार्षद हरिओम कुमार ने बताया कि इस इलाके में स्मैकियर व असामाजिक तत्त्वों का डेरा जमता है. आये दिन यहां चोरियां हो रही हैं. उन्होंने रंजन से फोन पर बात की. उन्होंने कहा कि ढाई लाख रुपये कैश व पांच लाख से अधिक का सोना व चांदी की ज्वेलरी रखी थी. सब चोरी हो गयी. गृहस्वामी वापस लौट रहे हैं. जिस समय बात हुई वे लोग बनारस में है. ब्रह्मपुरा थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है. पुलिस टीम जांच कर रही है. गृहस्वामी को लिखित शिकायत देने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन