एक दशक बाद शुरू होंगी दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की लंबित परीक्षाएं

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Dec 2024 12:50 AM

विज्ञापन

एक दशक बाद शुरू होंगी दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की लंबित परीक्षाएं

विज्ञापन

:: 83 लंबित परीक्षाओं के लिए परीक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में एक दशक पूर्व नामांकन लेने वाले स्टूडेंट्स की परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. परीक्षा विभाग को परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. पीजी, स्नातक, प्रोफेशनल कोर्स की कुल 83 परीक्षाएं लंबित हैं. पीजी के 9, स्नातक स्तरीय 16 परीक्षाएं और प्रोफेशनल स्तरीय कुल 56 परीक्षाएं शामिल हैं. डाॅ संजय कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय और राजभवन की ओर से दिए गए निर्देश के आधार पर लंबित परीक्षाओं के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू की गयी है. परीक्षाओं की शुरुआत हो चुकी हैं. पूर्व में हुई परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं की डिग्री भी जारी की गयी है. जा रहा स्नातक सत्र 2014-17 में नामांकित चौथे सेमेस्टर की परीक्षा हो चुकी है. इसका परिणाम जारी किया जाएगा. बीलिस सत्र 2015-16 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ली गयी है. इसका परिणाम शीघ्र जारी किया जाएगा.

——————

बिना मान्यता नामांकन के कारण फंस गया था पेच

दुरस्थ शिक्षा निदेशालय में बिना मान्यता स्नातक, पीजी से लेकर प्रोफेशनल कोर्स में भी छात्र-छात्राओं का दाखिला हुआ था. बाद में मामला संज्ञान में आने के बाद इन कोर्स के संचालन पर रोक लगा दी गयी थी. ऐसे में पूर्व से संचालित कोर्स में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स की परीक्षाएं फंस गयी थी. अब कोर्ट के आदेश पर ये परीक्षाएं हो रही हैं.

स्नातक और पीजी की ये परीक्षाएं हैं लंबित

पीजी के सत्र 2014-16 के तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2014-16 के चौथे सेमेस्टर, सत्र 2015-17 के द्वितीय सेमेस्टर, सत्र 2015-17 के तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2015-17 के चौथे सेमेस्टर, सत्र 2016-18 के प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2016-18 के द्वितीय सेमेस्टर, सत्र 2016-18 के तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2016-18 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा होनी है. वहीं स्नातक की सत्र 2013-16 की पांचवें और छठे सेमेस्टर, सत्र 2014-17 के तृतीय, पांचवें और छठे सेमेस्टर, सत्र 2015-18 के द्वितीय, तृतीय, चौथे, पांचवें और छठे्र सत्र 2016-19 के पहले से छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं लंबित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन