ePaper

चलती ट्रेन में मोबाइल संग सामान छीन कर भागे बदमाश

Updated at : 03 Oct 2024 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
चलती ट्रेन में मोबाइल संग सामान छीन कर भागे बदमाश

चलती ट्रेन में मोबाइल संग सामान छीन कर भागे बदमाश

विज्ञापन

दिल्ली जानेवाली क्लोन ट्रेन में महिला के साथ हुई घटनारात 1 बजे प्रयागराज के पास छह लोगाें से हुई छिनतई

मुजफ्फरपुर.

चलती ट्रेन में महिला यात्री से पर्स, मोबाइल के साथ सामान छीन कर बदमाश भाग निकले. लेकिन ट्रेन स्कॉर्ट पार्टी और टीटीई को इसकी भनक तक नहीं लगी. बीते बुधवार की देर रात 1 बजे मुजफ्फरपुर से आनंद विहार तक चलने वाली 05219 क्लोन एक्सप्रेस में सफर कर रही बेबी देवी के साथ छिनतई की वारदात प्रयागराज स्टेशन के पास हुई. कोच के यात्रियों ने चिल्लाना शुरू किया, तब तक बदमाश फरार हो गये. रौशन कुमार ने रेलमदद व रेलवे के अधिकारियों को टैग कर इसकी शिकायत की, जिसके बाद आरपीएफ से लेकर जीआरपी की हलचल तेज हुई. पहले मामले में आरपीएफ दिल्ली डिवीजन की ओर से संज्ञान लिया गया. वहीं पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली गयी. वहीं प्रयाग राज में ही शिकायत दर्ज करायी गयी. रौशन ने बताया कि उनकी मां और पिता ट्रेन के एस-2 कोच में 4-5 नंबर बर्थ पर सफर कर रहे थे. रात के एक बजे प्रयागराज स्टेशन से जैसे ही ट्रेन खुली, इसी दौरान करीब तीन की संख्या में बदमाशों ने सामान छीन लिया. उन्होंने बताया की कोच में करीब आधा दर्जन यात्रियों का सामान तेजी से झपट कर बदमाश भाग निकले. बेबी देवी सकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जो दिल्ली जा रही थी.

====================

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर झपट्टामार गिरोह सक्रिय

दीपक:26

वीडियो आने पर एसआरपी कंट्रोल को कार्रवाई के दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर.

रेलवे लाइन पर झपट्टामार गिरोह का एक और मामला सामने आया है. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर ट्रेन से यात्री ने एक वीडियो इसीआर व आरपीएफ को टैग कर शिकायत की है. बताया है कि हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर झपट्टामार मोबाइल छीन ले रहे हैं. जिसके कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. वीडियो में झपट्टामार बदमाश चलती ट्रेन के नजदीक पहुंच कर मोबाइल छीनने की कोशिश करते दिख रहे हैं. रेलवे के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों की हलचल तेज हो गयी. मामले में आरपीएफ इस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से सोनपुर मंडल के आरपीएफ को कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं. मंडल की ओर से बताया गया कि मामले में खोजबीन व कार्रवाई के लिए एसआरपी कंट्रोल मुजफ्फरपुर व आरपीएफ हाजीपुर को सूचित किया गया है. जिसको लेकर छानबीन चल रही है. बता दें कि हाल ही में शिकायत पर ही नारायणपुर अनंत स्टेशन के पास से दो झपट्टामार को जीआरपी की टीम ने गिरफ्तार किया था. वहीं माड़ीपुर ब्रिज के नीचे से छपरा के रहने वाले छह से अधिक शातिर झपट्टामार को काजीमोहम्मदपुर थाना की टीम ने पकड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन