ePaper

पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर कारोबारी की पत्नी से चेन लूटी, फायरिंग कर फरार हुआ बदमाश

Updated at : 09 Jun 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर कारोबारी की पत्नी से चेन लूटी, फायरिंग कर फरार हुआ बदमाश

पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर कारोबारी की पत्नी से चेन लूटी, फायरिंग कर फरार हुआ बदमाश

विज्ञापन

: मिठनपुरा के पानी टंकी चौक से सटे जायसवाल कॉलोनी की घटना

: पल्सर बाइक पर सवार एक अपराधी ने दिया वारदात को अंजाम

: नगर डीएसपी वन व थानेदार मौके पर पहुंच कर की छानबीन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मिठनपुरा के जायसवाल कॉलोनी में सोमवार की सुबह चेन लूट के दौरान अपराधी ने महिला मंजू झा (33) के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया. महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गयी. अपराधी ने गले से सोने की चेन लूट ली. लोगों को जुटता देखकर बदमाश ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी. फिर, बाइक घुमाकर पानी टंकी चौक से क्लब रोड होते हुए मिठनपुरा चौक की ओर फरार हो गये. परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से मंजू झा को जख्मी हालत में इलाज के लिए जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. नगर डीएसपी वन सीमा देवी व मिठनपुरा थानेदार जन्मेजय राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की है. घटनास्थल से एक कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच में अपराधी की तस्वीर मिली है. उसके हुलिया के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जायसवाल कॉलोनी के रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी विकास कुमार झा की पत्नी मंजू झा प्रतिदिन सुबह में दूध लेने के लिए वंदना गर्ल्स हॉस्टल वाले लेन में जाती हैं. सोमवार की सुबह 7:23 बजे वह दूध लेकर वापस घर लौट रही थी. मोहल्ले के गेट पर बाइक सवार एक अपराधी उनके पीछे से आया. झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीनना चाहा. उन्होंने अपराधी का हाथ पकड़ लिया. इसके बाद बदमाश उनसे हाथापाई करने लगा. मंजू झा हिम्मत से पांच मिनट तक अपराधी से लड़ती रही. इसके बाद बदमाश कमर से पिस्टल निकाला और उनके सिर पर वार कर दिया. वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गयी. बदमाश गले से चने खींच कर फायरिंग करते हुए भाग निकला. जब्त खोखा व कारतूस से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य संकलन किया है.

चिल्लाने पर भी कोई मदद को नहीं आया आगे

अपराधी उनको चेन नहीं छोड़ने पर लगातार गोली मारने की धमकी दे रहा था. इसके बाद भी वह नहीं डरी और अपना चेन जोड़ से पकड़ी हुई थी. अपराधी को लगा कि जब वह चेन नहीं छोड़ेगी तो वह पिस्टल के बट से उनके सिर पर वार कर दिया. इस दौरान पास के ही घर के कैंपस में बैठा अधेड़ पूरे मामले को देख रहा था. लेकिन, उसने विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटाई. साथ ही 10 मीटर की दूरी पर एक सफाईकर्मी जब पीछे दौड़ा तब अपराधी भागा.

लूट की घटना के बाद पुलिस गश्ती पर उठा सवाल

मिठनपुरा के पानी टंकी चौक क्लब रोड शहर का पॉश इलाका माना जाता है. सुबह- सुबह हुई चेन लूट की घटना से पुलिस गश्ती पर सवाल उठ रहा है. घटना के बाद मिठनपुरा थाने की पुलिस एक्शन में आयी. पानी टंकी चौक से मिठनपुरा चौक तक क्यूआरटी जवान की तैनाती की गयी. सभी संदिग्ध बाइक सवारों की कमर व डिक्की की जांच की गयी है.

बयान

जायसवाल गली में पहले से अपराधी रेकी कर रहा था. चेन छीनने के दौरान यह घटना हुई है. महिला ने चार मिनट तक संघर्ष किया. करीब चार मिनट तक महिला ने अपराधी का विरोध किया. शोर मचायी, चिल्लायी भी लेकिन, कोई भी मदद को नहीं आया. नगर निगम का कर्मचारी पीछे दौड़ा तो अपराधी दो राउंड हवाई फायरिंग कर फरार हो गया.

सीमा देवी, नगर डीएसपी वन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन