मिठनपुरा में हथियार दिखाकर डरा रहा बदमाश धराया

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कलकतिया गाछी से पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसके पास से लोडेड कट्टा भी मिला है.
संवाददाता, मुजफ्फरपुर मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कलकतिया गाछी से पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसके पास से लोडेड कट्टा भी मिला है. बदमाश अहियापुर थाना के चंदवारा सोडा गोदाम चौक निवासी 50 वर्षीय दिनेश कुमार है. वह हथियार दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा था. मामले में जमादार गुड्डू कुमार सोनी के लिखित आवेदन पर बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. जमादार ने बताया कि गुरुवार को वह गश्ती में थे. जिला स्कूल के समीप पहुंचे थे कि गुप्त सूचना मिली कि बदमाश कलकतिया गाछी के समीप अवैध हथियार के साथ घूम रहा है. वह वारदात कर सकता है. जैसे ही पुलिस टीम गाछी के पास पहुंची बदमाश भागने लगा. टीम के सहयोग से उसे खदेड़कर पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि काफी समय से वह कट्टा व कारतूस रखे हुए है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










