भगवानपुर इलाके में सड़कों के डंपिंग पॉइंट को किया जा रहा खाली

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
भगवानपुर इलाके में सड़कों के डंपिंग पॉइंट को किया जा रहा खाली

The dumping point is being emptied

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर उपराष्ट्रपति के 24 जून को मुजफ्फरपुर आगमन को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गयी हैं. भगवान���ुर चौक स्थित एक कॉलेज में उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए, आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. नगर निगम की टीम रविवार को भी भगवानपुर क्षेत्र में साफ-सफाई के काम में जुटी रही. उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले, भगवानपुर चौक से कॉलेज तक के मार्ग और आसपास की सभी सड़कों पर जमी गंदगी को हटाया जा रहा है. जिन स्थानों पर अवैध रूप से कचरा डंप किया जाता रहा है, उन डंपिंग पॉइंट्स को भी खाली करवाया जा रहा है. साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को लगाया गया है और कार्य प्रगति पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन