महिला की हत्या के आरोपी जल्द हो गिरफ्तार

हत्था थाना के महेशपुर गांव में मंगलवार के शाम बरामद काजल कुमारी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
बंदरा़ हत्था थाना के महेशपुर गांव में मंगलवार के शाम बरामद काजल कुमारी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. उसके बाद मायके वाले शव को लेकर महेशपुर में उसके ससुराल पहुंचकर दरवाजे पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं न्याय की मांग करने लगे. मृतका के भाई दीपक कुमार ने विनोद महतो, संदीप महतो, मनीष कुमार और किशनदेव महतो पर बहन की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए हत्था थाने को आवेदन दिया है. मामले में थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि मृतका के भाई द्वारा आवेदन देकर आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की गयी है. मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है. मृतका के परिजन द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










