सिकंदरपुर स्काउट गाइड गली में स्मैकियर का आतंक, दहशत में मोहल्लेवासी

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 09 May 2025 1:07 AM

विज्ञापन

सिकंदरपुर स्काउट गाइड गली में स्मैकियर का आतंक, दहशत में मोहल्लेवासी

विज्ञापन

: शाम ढ़लते ही मोहल्ले सक्रिय हो जाते हैं नशेड़ी

: महिलाएं व लड़कियों से करता है बदसलूकी

: पुलिस ने आधा दर्जन जगहों पर की छापेमारी

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सिकंदरपुर स्काउट गाइड गली स्थित परित्यक्त भवन स्मैकियरों का अड्डा बन गया है. मोहल्ले के ही एक परित्यक्त भवन में सुबह- शाम उनकी बैठकी हो रही है. रास्ते से गुजरने वाली महिलाएं व लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं, उनका रास्ता रोकर बदसलूकी भी करते हैं. जब मोहल्ले के लोग स्मैकियर को समझाने जाते हैं तो उनके साथ गाली- गलौज करता है. हत्या करने की भी धमकी देता है. स्मैकियर का गुरुवार को मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो वह उनसे उलझ गया. हाथापाई तक की नौबत आ गयी. इसके बाद सिकंदरपुर थाने को सूचना दिया गया. पुलिस के पहुंचने से पहले सभी स्मैकियर भाग निकले. पुलिस ने स्काउट गाइड गली के सभी परित्यक्त भवन जहां नशेड़ी बैठकी करते हैं, वहां जाकर छानबीन की है. वहां पर नशा करने का प्रमाण भी मिला है. जमीन पर डायलूटर, इंजेक्शन, व्हाइटनर का खाली डिब्बा मिला है. पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से आग्रह किया है कि जब भी उनकी बैठकी हो तुरंत पुलिस को सूचना दे. ताकि उनको नशा करते हुए पकड़ा जा सके. स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में एक खाली मकान है. उसका स्मैकियर गेट व खिड़की तक उखाड़ कर बेच दिया. उसने एक दर्जन से अधिक की संख्या में नशेड़ी बैठे रहते हैं. बहू- बेटियां पर फब्तियां कसते हैं. उनको गलत इशारा करते हैं. जब वे लोग विरोध करते हैं तो हत्या करने की धमकी देता है. दो दिन पूर्व मोहल्ले में ही एक शादी समारोह था. इसमें आयी महिलाओं के साथ बदसलूकी की थी. थानेदार रमण राज ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस भेजी गयी थी. गश्ती बढ़ा दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन