बिहार के 94 लाख गरीब परिवारों को मुख्यधारा में लाना राजद का लक्ष्य : तेजस्वी

Updated at : 18 Sep 2024 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 94 लाख गरीब परिवारों को मुख्यधारा में लाना राजद का लक्ष्य : तेजस्वी

मुजफ्फरपुर प्रवास के दूसरे दिन प्रतिपक्ष नेता ने की प्रेसवार्ता

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने लगातार दो दिनों तक जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से बात की है. वे अपनी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचायेंगे और चुनौतियों का सामना डट कर करेंगे. कार्यकर्ताओं से बहुत सारे सुझाव मिले हैं, इसे अमल में लाया जायेगा. हमलोग घूम रहे हैँ और सभी से फीडबैक ले रहे हैं. पूरे बिहार में दो करोड़ 75 लाख परिवार हैं, जिनमें 94 लाख परिवार गरीब हैं. इन परिवारों की मासिक आय छह हजार से भी कम है, उन लोगों के लिए अलग से योजना बनानी है. उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास करेंगे. तिरहुत और मिथिलांचल के लिए भी बुद्धीजीवियों के साथ बैठक कर योजनाएं बनायेंगे. गरीबी और महंगाई से निपटेंगे. जब समय आयेगा तो जनता के पास जायेंगे और अपना विजन रखेंगे. हमलोगों ने 17 महीने में बहुत काम किया है. भाजपा की तरह किसी को ठगा नहीं है. बिहार में सबको साथ लेकर चलना होगा. भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है. वह नहीं चाहती कि देश में जाति जनगणना हो. हमलोग की पार्टी पहली ऐसी पार्टी है, जहां संगठन में भी आरक्षण लागू है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन