Muzaffarpur : वृद्ध के शरीर पर छोला फेंक 49 हजार रुपये लेकर किशोर फरार
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 9:38 PM
Muzaffarpur : वृद्ध के शरीर पर छोला फेंक 49 हजार रुपये लेकर किशोर फरार
प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड में शनिवार को एक 12 वर्षीय किशोर ने लोहरगामा निवासी चेतन राय के कपड़े पर छोला फेंक दिया. उसके बाद वृद्ध के झोले में रखे 49 हजार तीन सौ रुपये, पासबुक सहित अन्य कागजात लेकर फरार हो गया. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की. पीड़ित चेतन राय ने बताया कि उसका पुत्र सेना में पदस्थापित है. पुत्र ने उनके खाते पर रुपये भेजे थे. वह रुपये बैंक से निकासी कर वह अस्पताल रोड में पैदल जा रहे थे. इसी दौरान एक किशोर ने उसके शरीर पर चना का छोला फेंक दिया. इसके बाद वह पास के चापाकल पर गये और झोला जमीन पर रखकर छोला धोने लगा. इसी दौरान उक्त किशोर झोला लेकर फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










