प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या में सात नामजद

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या में सात नामजद
मृत युवक के चचेरे भाई ने दर्ज करायी प्राथमिकी घर से बुलाकर हत्या किये जाने का लगाया आरोप साहेबगंज.नगर परिषद क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में उसके चचेरे भाई ने सात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें घर से बुलाकर हत्या किये जाने की बात कही गयी है. पुलिस ने आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या किये जाने समेत अन्य बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. बता दें कि बीते शुक्रवार की रात चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी गयी थी. साथ ही उसकी प्रेमिका को घायल कर दिया गया था़ उसका मुजफ्फरपुर के एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. सभी आरोपित लड़की पक्ष के सगे-संबंधी बताये जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










