जांच के दायरे में आये शिक्षकों का नहीं होगा स्थानांतरण

Published at :06 Feb 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
जांच के दायरे में आये शिक्षकों का नहीं होगा स्थानांतरण

जांच के दायरे में आये शिक्षकों का नहीं होगा स्थानांतरण

विज्ञापन

: शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण को लेकर जारी किया दिशा-निर्देश

मुजफ्फरपुर.

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर दिशानिर्देश जारी किया है. कहा है कि वैसे शिक्षक जो विभागीय कार्रवाई, निगरानी जांच से लेकर अन्य कारणों से जांच के दायरे में हैं. उनका स्थानांतरण नहीं किया जायेगा. साथ ही निलंबित शिक्षकों को भी एक से दूसरे स्कूल में स्थानांतरित नहीं किया जायेगा. कहा गया है कि जिन शिक्षकों के पास राशि बकाया है. उसका भुगतान करना होगा. स्थानांतरण के विकल्प के साथ ही इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर डिपार्टमेंटल एक्शन रिपोर्ट का ऑप्शन भी मिलेगा. इसमें शिक्षकों को अलग-अलग फॉर्मेट में विवरण दर्ज करना होगा. विभाग की ओर से बताया गया कि स्थानांतरण का विकल्प दिये जाने के बाद प्रदेश भर से 1.90 लाख शिक्षकों ने आवेदन किया. इसके बाद शिक्षा विभाग ने स्क्रूटिनी की प्रक्रिया के दौरान ही नया फॉर्मेट जिलों को भेजा. डीइओ को कहा गया है कि शिक्षकों से इस फॉर्मेट को भरवा लें. इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर टीचर मॉडयूल में अपडेट डिपार्टमेंटल एक्शन का विकल्प दिख रहा है. इस पर क्लिक करने के बाद दिये गये निर्देश को फॉलो करते हुए विवरण देना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन