पीएम के कार्यक्रम को लेकर जंक्शन एरिया में संदिग्धों पर निगरानी

पीएम के कार्यक्रम को लेकर जंक्शन एरिया में संदिग्धों पर निगरानी
मुजफ्फरपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग तेज कर दी गयी है. पटना में रोड शो से लेकर मुजफ्फरपुर में जनसभा होनी है. ऐसे में रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने शुक्रवार को हाजीपुर व सोनपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, सोनपुर, पुलिस उपाधीक्षक, रेल सोनपुर, पुलिस निरीक्षक, सोनपुर, स्टेशन मास्टर, हाजीपुर के साथ समन्वय बैठक कर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चैबंध करने के लिये तैयारियों पर विचार किया गया. स्थानीय थाना से समन्वय स्थापित कर संदिग्धों पर निगरानी रखने की बात कही गयी. डाॅग स्क्वाॅड व बम निरोधक दस्ता से समन्वय स्थापित कर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










