मुजफ्फरपुर: रिटायर्ड बैंक कर्मी दंपती की घर में घुसकर चाकू से हत्या, इलाके में सनसनी
सांकेतिक तस्वीर
सोमवार शाम मुजफ्फरपुर के रामबाग चौड़ी मोहल्ले में अपराधियों ने रिटायर्ड बैंक कर्मी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
Muzaffarpur News: मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौड़ी मोहल्ले में सोमवार की शाम अपराधियों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कर्मी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधी सर्जिकल ग्लव्स पहनकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे.
आपके शहर में
Crime News: पत्नी का शव छत पर मिला
घटना के दौरान रिटायर्ड बैंक कर्मी और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार महिला का शव घर की छत पर मिला है. डबल मर्डर की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए.
पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी
सूचना मिलने के बाद मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. पुलिस घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है.
अपराधियों की तलाश शुरू
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए