मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन मनाया, जदयू नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन

केक काट कर स्वास्थ्य मंत्री का जन्मदिन मनाते जदयू के नेता | Prabhat Khabar Network

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जन्मदिन पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशेष समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रयासों की सराहना की गई.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जन्मदिन के अवसर पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशेष समारोह आयोजित कर उनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया. पटेल हितकारिणी संघ की ओर से नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने केक काटकर स्वास्थ्य मंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की. इस दौरान बिहार के विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान की भी सराहना की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

 केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

समारोह में पटेल हितकारिणी संघ के संयोजक शिशिर कुमार नीरज, जिला बीस सूत्री सदस्य जानकी श्रीवास्तव तथा जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह सहित अन्य नेताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर स्वास्थ्य मंत्री ई. निशांत कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

बिहार के विकास में योगदान की सराहना

वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में महिला जदयू अध्यक्ष सोनी तिवारी, रामेश्वर सहनी, इरफान अहमद दिलकश, विमल कुमार, गुंजन पटेल, रमेश कुमार ओझा, रामकलेवर प्रसाद यादव, भारतेन्दु सिंह, विक्रांत विक्की, सुधा चौधरी, देवानंद प्रसाद, राजीव केजरीवाल, मिथिलेश देवी पटेल, वंदना मिश्रा, नूतन चौधरी, रेखा सोनी एवं डॉली कुमारी सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन