वार्ड 49 में गंदगी देख भड़के नगर आयुक्त, अंचल और वार्ड निरीक्षक से 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर नगर निगम (फाइल फोटो)

मुजफ्फरपुर नगर निगम प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हो गया है. वार्ड 49 में गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त नाराज हो गए और संबंधित निरीक्षकों को 24 घंटे में जवाब देने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Nagar Nigam: शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. शनिवार को नगर आयुक्त के औचक क्षेत्र भ्रमण के दौरान वार्ड संख्या-49 में सफाई व्यवस्था बेहद खराब और असंतोषजनक मिली. कई जगहों पर कचरे का अंबार और पसरी गंदगी देखकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जतायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक लोक स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी ने अंचल संख्या-09 के अंचल निरीक्षक और वार्ड संख्या-49 के वार्ड निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

नियमित सफाई और कचरा उठाव की निगरानी में लापरवाही

जारी नोटिस में कहा गया है कि क्षेत्र में नियमित स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी और पर्यवेक्षण करना संबंधित निरीक्षकों का दायित्व है. इसके साथ ही कूड़े-कचरे का समयबद्ध उठाव और निस्तारण सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी भी संबंधित कर्मियों की है.

निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर गंदगी और कचरे का अंबार मिला. निगम प्रशासन ने इसे नियमित सफाई व्यवस्था की निगरानी में गंभीर लापरवाही माना है. पत्र में कहा गया है कि इस तरह की लापरवाही नगर निगम की छवि को धूमिल करती है और कार्य के प्रति असंवेदनशीलता एवं उदासीनता को दर्शाती है.

24 घंटे में देना होगा स्पष्टीकरण

नगर निगम प्रशासन ने दोनों संबंधित निरीक्षकों को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है. उनसे पूछा गया है कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल रहने की परिस्थितियां क्या थीं और नियमित स्वच्छता कार्य की निगरानी में लापरवाही क्यों हुई.

नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गयी है कि यदि संबंधित कर्मियों की ओर से संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया तो उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. नगर निगम प्रशासन के इस रुख से साफ है कि शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही को लेकर अब जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी है.

यह भी पढ़ें

शिक्षक दिवस पर बोचहाँ में 40 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, बीडीओ-बीईओ ने दिया प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन