मुशहरी थाना के बाहर चौकीदार की दबंगई, बिना वर्दी वाहन जांच का फोटो हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन

मुशहरी थाना के बाहर चौकीदार की दबंगई, बिना वर्दी वाहन जांच का फोटो हुआ वायरल

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में एक अनोखी घटना हुई जहां एक चौकीदार बिना वर्दी के ही वाहनों की जांच कर चालान काटता नजर आया. इस कार्रवाई से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Police Challan:  मुशहरी थाना के मुख्य गेट के बाहर रविवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला. यहां प्रह्लादपुर पंचायत के चौकीदार विकास कुमार बिना पुलिस वर्दी के ही बेधड़क वाहन जांच करते नजर आये. वे सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी संघन जांच कर रहे थे. इतना ही नहीं. वे वाहन चालकों का चालान भी काट रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

चालकों और स्थानीय लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति

बिना वर्दी के चौकीदार द्वारा गाड़ियों को रोकने और चालान काटने पर वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने सख्त ऐतराज जताया. लोगों का कहना था कि बिना किसी वरीय पुलिस अधिकारी की मौजूदगी और बिना आधिकारिक गणवेश के इस तरह की कार्रवाई नियमों के खिलाफ है. इस पूरी घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है.

एसएसपी से लेकर सीएम तक को भेजा गया ई-मेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता देवव्रत कुमार सहनी ने वायरल फोटो के आधार पर उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी). डीएसपी पूर्वी-2. ग्रामीण एसपी. डीआईजी. डीजीपी और बिहार के मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस प्रशासन साधे हुए है चुप्पी

इस मामले में जब मुशहरी थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष स्नेहा कुमारी से सवाल पूछा गया. तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया. उनके इस रुख से पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अखाड़ाघाट पुल से नदी में कूदी नवविवाहिता अंशु, एक किमी बहने के बाद आश्रम घाट से शव बरामद



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन