दिनदहाड़े 2 लाख की छिनतई का खुलासा: समस्तीपुर से 'तिवारी गैंग' का शातिर रौशन गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Updated:
विज्ञापन

लूटकांड का आरोपित रौशन कुमार

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड सैनिक से दो लाख की छिनतई करने वाले तिवारी गैंग के शातिर अपराधी रौशन को पुलिस ने समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

मुतिवारी गैंग छिनतई: मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक ग्राहक से दो लाख रुपये की छिनतई करने वाले अंतरजिला 'तिवारी गैंग' के एक कुख्यात बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया अपराधी समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना अंतर्गत मथुरापुर झिली चौक का निवासी रौशन कुमार है. मिठनपुरा पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर समस्तीपुर में छापेमारी कर उसे उसके ठिकाने से दबोच लिया. पुलिस आरोपी को गुप्त स्थान पर रखकर कड़ी पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैंक से रेकी कर ऑटो से उतरते ही उड़ाया था रुपयों का झोला

कटरा थाना क्षेत्र के गजुआर गांव निवासी अरविंद कुमार ठाकुर ने इस छिनतई कांड को लेकर मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

  • पीड़ित अरविंद कुमार ठाकुर 30 मार्च को रेड क्रॉस स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा गए थे.
  • उन्होंने बैंक से चेक के जरिए दो लाख रुपये नकद निकाले और ऑटो पकड़कर अपने ससुराल बीएमपी-6 रोड (मालीघाट) लौट रहे थे.
  • दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वे शांति कुटीर के पास ऑटो से उतरकर चालक को किराया देने लगे, घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मार दिया.
  • अपराधी उनके हाथ से दो लाख रुपये नकद और बैंक पासबुक से भरा झोला छीनकर पलक झपकते फरार हो गए थे.

सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान से दबोचा गया बदमाश

घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा पुलिस ने पूरे मार्ग की सघन जांच शुरू की थी.

  • पुलिस टीम ने एसबीआई शाखा से लेकर वारदात स्थल शांति कुटीर तक दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले.
  • फुटेज में संदिग्ध बाइक सवार अपराधियों का हुलिया और गतिविधि स्पष्ट नजर आ गई.
  • तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर आरोपी रौशन कुमार की लोकेशन समस्तीपुर के मथुरापुर में ट्रेस हुई.
  • सटीक सूचना पर मिठनपुरा पुलिस ने त्वरित दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

तिवारी गैंग के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार रौशन अंतरजिला 'तिवारी गैंग' का शातिर सदस्य है. यह गिरोह बैंकों में बड़ी रकम की निकासी करने वाले ग्राहकों की रेकी कर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता है. पुलिस उससे शहर में पूर्व में हुई छिनतई और चेन स्नेचिंग की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है. घटना में संलिप्त उसके दूसरे साथी और छीनी गई नकदी की बरामदगी के लिए छापेमारी चल रही है.

ये भी पढ़ें: खुशबू दहेज हत्या कांड: फरार सास-ससुर के घर पुलिस ने बजाई डुगडुगी, चिपकाया इश्तेहार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन