ePaper

मौसमी बुखार के साथ जॉन्डिस से पीड़ित हो रहे बच्चे

Updated at : 29 May 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
मौसमी बुखार के साथ जॉन्डिस से पीड़ित हो रहे बच्चे

अस्पतालाें में ऐसे कई मामले आ रहे हैं, जिसमें बच्चे को वायरल बुखार के साथ जॉन्डिस भी हैं.

विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ी बीमारी, ओपीडी में बच्चों की लग रही भीड़

दीपक-10

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

तेज गर्मी के कारण इन दिनों बच्चे मौसमी बुखार के साथ जॉन्डिस से भी पीड़ित हो रहे हैं. अस्पतालाें में ऐसे कई मामले आ रहे हैं, जिसमें बच्चे को वायरल बुखार के साथ जॉन्डिस भी हैं. बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने के कारण एसकेएमसीएच व सदर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गयी है. केजरीवाल अस्पताल व एसकेएमसीएच के पीकू में गंभीर रूप से पीड़ित करीब 40 बच्चे भर्ती हैं. इन दिनों तेज गर्मी की वजह से खाद्य-पदार्थ जल्दी खराब हो रहे हैं. ऐसे में दूषित भाेजन व पानी के उपयोग से बच्चों में जॉन्डिस का खतरा बढ़ गया है. कमजोर इम्युनिटी से बच्चों को यह बीमारी जल्द हो रही है. बाहर की तली-भुनी चीजें खाने व शुद्ध जल का सेवन नहीं करने के कारण बच्चे इसकी जद में आ रहे हैं. बच्चों में तेज बुखार, थकान, उल्टी, गहरे रंग का पेशाब व आंखों व त्वचा का रंग पीला पड़ने जैसे लक्षण दिख रहे हैं.

खान-पान पर ध्यान नहीं देने से हो रही बीमारी

डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में फूड प्वाॅइजनिंग व जॉन्डिस का खतरा बढ़ गया है. ऐसे समय में खान-पान पर ध्यान नहीं देने व शुद्ध पानी का सेवन नहीं करने पर बीमारी पहले की अपेक्षा बढ़ी हुई है. नवजात भी इसकी चपेट में हैं. ऐसे मौसम में बाहर के खाने-पीने से परहेज करना चाहिये और बच्चों को उबला हुआ पानी ठंडा कर देना चाहिये. साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिये. खाने से पहले व शौच के बाद हाथ अच्छी तरह से धोना सिखाएं. फलों व सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं. घर व आस-पास के वातावरण को साफ रखें जिससे मच्छर व मक्खियां नहीं पनप सकें. जॉन्डिस बढ़ जाने पर बच्चों की जान पर खतरा हो सकता है. इसलिये अभिभावकों को ऐसे मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

=======================

गर्मी में जॉन्डिस का खतरा बढ़ गया है. इन दिनों काफी बच्चे जॉन्डिस से पीड़ित हो रहे हैं. खान-पान में शुद्धता नहीं रखने व दूषित पेयजल के कारण बच्चों को यह बीमारी हो रही है. अभी के मौसम में बच्चोें पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. – डॉ राजीव कुमार, विभागाध्यक्ष, केजरीवाल शिशु रोग विभाग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन