एसकेएमसीएच में अब ”सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इंप्लांट” की सुविधा शुरू, चार महिलाओं को मिला लाभ

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
एसकेएमसीएच में अब ”सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इंप्लांट” की सुविधा शुरू, चार महिलाओं को मिला लाभ

‘Subdermal contraceptive implant’ facility started

विज्ञापन

वरीय संवाददाता मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में अब परिवार नियोजन की एक नई और आधुनिक विधि ”सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इंप्लांट” की सुविधा शुरू हो गई है. इस नयी पहल का शुभारंभ एसकेएमसीएच की प्रिंसिपल डॉ. आभा रानी और प्रसूति विभाग की विभागाध्यक्ष (एचओडी) डॉ. प्रतिमा ने किया. महिलाओं के लिए तीन साल तक प्रभावी : पहले दिन मेटरनिटी वार्ड में आईं सभी लाभार्थियों को इंप्लांट के बारे में विस्तृत काउंसिलिंग दी गई, उनका पंजीकरण किया गया और जांच के बाद इंप्लांट की सुविधा प्रदान की गई. कुल चार महिलाओं को आज इस सुविधा का लाभ मिला. डॉ. प्रतिमा ने बताया कि यह अभी तक की सबसे नई और सफल परिवार नियोजन की अस्थाई विधि है, जिसका प्रयोग महिलाओं में किया जाता है. यह विधि दो बच्चों के बीच में अंतराल रखने और अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए अत्यंत प्रभावी है. यह इंप्लांट तीन साल के लिए कारगर होता है, और लाभार्थी इसे बीच में जब चाहें निकलवाकर गर्भधारण कर सकते हैं. डॉ. प्रतिमा ने सभी से इस इंप्लांट के बारे में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया. वर्तमान में, यह इंप्लांट मुजफ्फरपुर जिले के सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच में उपलब्ध है. फोटो माधव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन